सभी भागीदारों के लिए उपलब्ध, तत्काल कमीशन का मतलब है कि आपके द्वारा रेफ़र किए गए ग्राहक जब अपने ऑर्डर बंद करते हैं, तो 20 मिनट के भीतर पुरस्कार, आपके पुरस्कार वॉलेट में क्रेडिट हो जाते हैं। इसके उलट, रोज़ाना मिलने वाले कमीशन पुरस्कार पिछले दिन पूरे हुए ट्रेड के लिए दिन में एक बार क्रेडिट किए जाते हैं।
ध्यान दें: अगर पुरस्कार आपकी खाता मुद्रा के 0.01 इकाई से कम है, तो इसे तुरंत क्रेडिट नहीं किया जाता है। ये छोटी-छोटी रकम जमा की जाती हैं और दैनिक कमीशन शेड्यूल के अनुसार अगली सुबह चुकाई जाती हैं। आपको ये पेंडिंग रिवॉर्ड भुगतान से जुड़े लेन-देन की पेंडिंग रिपोर्ट में मिलेंगे।
कुछ खास मामलों में, ऑर्डर पूरा होने के बाद अगले कामकाजी दिन के अंत तक की देर हो सकती है। ऐसा सत्यापन प्रक्रिया के कारण होता है, जो आपके लेन-देन की सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
आप अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र > खाता > कमीशन प्रकार में जाकर कमीशन के भुगतान का प्रकार चुन सकते हैं।
आप हर 24 घंटे में सिर्फ़ एक बार अपना कमीशन प्रकार बदल सकते हैं।
तत्काल कमीशन के लाभ
- लगातार आमदनी का ज़रिया बनता है।
- आपको अपने रेफ़र किए गए ग्राहकों की ट्रेडिंग गतिविधि को रीयल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा मिलती है।
- आपकी मार्केटिंग रणनीतियों को बेहतर बनाता है और आपकी ट्रेडिंग मात्रा बढ़ाता है।
ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से भुगतान दैनिक आधार पर अपने आप एडजस्ट हो सकते हैं।