अगर रेफ़र किए गए किसी ग्राहक द्वारा बोनस के साथ ट्रेड किया जाता है, तो भागीदार कमीशन की गणना करते समय बोनस गुणांक लागू किया जाता है।
अब हम ग्राहकों को बोनस प्रदान नहीं करते। इसके चलते, बोनस गुणांक लगभग हमेशा 1 होता है। नीचे दी गई जानकारी केवल संदर्भ के लिए है।
बोनस गुणांक का असर
अगर ग्राहक की इक्विटी में बोनस फ़ंड की हिस्सेदारी ज़्यादा होती है, तो बोनस गुणांक कम हो जाता है, जिससे भागीदार कमीशन में कमी आती है।
बोनस गुणांक कैसे जाँचें
यह देखने के लिए कि किसी भुगतान में बोनस गुणांक लागू किया गया है या नहीं:
- अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉग इन करें।
- रिपोर्ट > ग्राहक लेन-देन पर जाएँ।
- तारीख की सीमा सेट करें और लागू करें को चुनें।
- लेन-देन के बगल में मौजूद विवरण दिखाएँ पर क्लिक करें।
अगर कोई बोनस गुणांक है, तो विवरण दिखाया जाएगा और गुणांक लागू होगा।
बोनस गुणांक का सूत्र
बोनस गुणांक = (मौजूदा इक्विटी – मौजूदा बोनस) / मौजूदा इक्विटी
इक्विटी और बोनस के मान ऑर्डर खोलते समय लिए जाते हैं।
गणना का उदाहरण
- देय कमीशन: 10 USD
- ग्राहक बोनस: 50 USD
- मौजूदा इक्विटी: 200 USD
बोनस गुणांक = (200 – 50) / 200 = 0.75
आखिरी कमीशन = 10 × 0.75 = 7.5 USD