कॉरपोरेट एफ़िलिएट (कानूनी इकाई) के रूप में साइन अप करने के लिए, आपको अपनी कंपनी का पंजीकरण कराना और वेरिफ़िकेशन पूरा करना होगा।
पंजीकरण के चरण
- एफ़िलिएट पंजीकरण वेबसाइट पर जाएँ।
- अपनी कंपनी का ईमेल पता दर्ज करें और पासवर्ड बनाएँ।
- कानूनी स्थिति के तहत,कंपनी चुनें।
- CPA (प्रति कार्रवाई लागत) अपने आप डिफ़ॉल्ट कॉम्पन्सेशन मॉडल बन जाएगा।
- अपना निगमन का देश चुनें।
- अपना ट्रैफ़िक स्रोत चुनें या कस्टम स्रोत दर्ज करें।
- ज़रूरत पड़ने पर कैप्चा भरें, फिर सबमिट करें पर क्लिक करें।
- भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र (PPA) में जाकर, पंजीकरण पूरा करें पर क्लिक करें।
- पुष्टिकरण कोड के साथ अपनी कंपनी का ईमेल पता वेरिफ़ाई करें।
- मोबाइल नंबर को कंफ़र्मेशन कोड के साथ वेरिफ़ाई करें।
- निकासी का अपना पसंदीदा (वायर, लोकल या अन्य उपलब्ध तरीकों में से) तरीका चुनें।
कंपनी वेरिफ़िकेशनके चरण
कमीशन का भुगतान सिर्फ़ कंपनी के पूरे वेरिफ़िकेशन के बाद शुरू होगा।
- निकासी का अपना पसंदीदा तरीका चुनें।
- इसके बाद, PPA में वेरिफिकेशन सेवा पर जाएँ पर क्लिक करें। आपको वेरिफ़िकेशन प्रदाता के पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- कंपनी से जुड़े ये विवरण मुहैया कराएँ:
- कानूनी नाम
- वेबसाइट का पता
- कर्मचारियों की संख्या
- कंपनी से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ (अधिकतम 10 फ़ाइल) अपलोड करें :
- इनकॉर्पोरेशन प्रमाण-पत्र (ज़रूरी है)
- शेयरधारकों का प्रमाण-पत्र (पिछले 6 महीनों के अंदर जारी)
- निदेशकों का प्रमाण-पत्र (पिछले 6 महीनों के अंदर जारी)
- बैंक खाता विवरण
- अनिवार्य प्रश्नावली पूरी करें, जिसमें शामिल हैं:
- कंपनी के संपर्क और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का ईमेल पता
- बिज़नेस और फ़ाइनेंस से जुड़े संपर्क का विवरण
- बैंक के विवरण
- अपना स्टेटस PPA में ट्रैक करें:
- माँगे गए दस्तावेज़ – अभी तक कोई फ़ाइल अपलोड नहीं की गई है
- पेंडिंग: वेरिफ़िकेशन जारी है
- फिर से सबमिट करने का अनुरोध — कुछ दस्तावेज़ एक्सपायर हो गए हैं या गायब हैं
- अस्वीकृत — वेरिफिकेशन अप्रूव नहीं हुआ
- सारी जानकारी और दस्तावेज़ वेरिफ़ाई हो जाने के बाद, आपको सूचित किया जाएगा कि आपके भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र में इन्सर्शन ऑर्डर* प्रोसेस किया जा रहा है।
- इन्सर्शन ऑर्डर तैयार हो जाने पर, इसे अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के ईमेल पते पर भेज दिया जाएगा।
- साइन हो जाने पर, वेरिफ़िकेशन पूरा हो जाता है।
* एफ़िलिएट प्रोग्राम मैनेजर ऑनबोर्डिंग के दौरान कॉर्पोरेट एफ़िलिएट को इन्सर्शन ऑर्डर देता है। यह दस्तावेज़ भविष्य की प्रमुख अभियान विशिष्टताओं को विनियमित करता है, जैसे कि बैंक और भुगतान विवरण, मार्केटिंग की शर्तें और कंपनी पर लागू होने वाली अन्य खास शर्तें।