सुरक्षा प्रकार वह विधि है जिसका तब इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी खास कार्रवाई को पूरा करने के लिए Exness खाते का मालिकाना हक साबित करने की ज़रूरत पड़ती है। सुरक्षा प्रकार बदलने का तरीका आप नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं:
- अपने ईमेल सुरक्षा प्रकार में बदलाव करना
- अपने SMS सुरक्षा प्रकार में बदलाव करना
- अपने प्रमाणीकरण ऐप सुरक्षा प्रकार में बदलाव करना
- अपने पुश नोटिफ़िकेशन सुरक्षा प्रकार में बदलाव करना
अपने Exness खाते की सुरक्षा के लिए सुविधाजनक सुरक्षा प्रकार चुनना एक बेहद सुझाया गया कदम है, क्योंकि इससे अनधिकृत रूप से खाते को एक्सेस करने का जोखिम कम होता है।
अगर आप मौजूदा सुरक्षा प्रकार का एक्सेस खो देते हैं, तो आप दो तरीकों से सुरक्षा प्रकार बदल सकते हैं। परिस्थिति के हिसाब से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करें।
अगर फे़स स्कैन या वीडियो चैट वेरिफ़िकेशन के ज़रिए सुरक्षा प्रकार बदला जाता है, तो आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में किसी भी ट्रेडिंग खाते से पैसे निकालने की सुविधा 24 घंटे के लिए बंद हो जाएगी।
फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफिकेशन करना
आप सहायता टीम से संपर्क किए बिना ही सीधे अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में जाकर अपने सुरक्षा प्रकार को ईमेल के रूप में रीसेट कर सकते हैं। फ़ेस स्कैन के ज़रिए वेरिफ़िकेशन करके सुरक्षा प्रकार बदलने के बारे में लेख पढ़ें। इन स्थितियों में यह विकल्प उपलब्ध होता है:
- अगर आपने अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर या मोबाइल डिवाइस का एक्सेस खो दिया है।
- अगर मौजूदा सुरक्षा प्रकार फ़ोन नंबर, TOTP या पुश नोटिफ़िकेशन है।
- अगर आपके पास वेरिफ़ाइड ईमेल, फ़ोन नंबर और पहचान-पत्र है।
इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए फ़ेस स्कैन करना होगा। रीसेट हो जाने के बाद, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल पर सेट हो जाएगा। इसके बाद अगर आप चाहें तो आप एक नया सुरक्षा प्रकार चुन सकते हैं।
कृपया ध्यान दें कि आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदलने के बाद निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।
वीडियो चैट के ज़रिए वेरिफ़िकेशन करना
अगर आपने अपने मौजूदा सुरक्षा प्रकार (जैसे कि फ़ोन नंबर या प्रमाणीकरण ऐप) का एक्सेस खो दिया है, तो आप सहायता हब में एक टिकट खोलकर सुरक्षा प्रकार बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। आपसे एक छोटे से वीडियो कॉल के ज़रिए खाते का मालिकाना वेरिफ़ाई करने के लिए कहा जाएगा। वीडियो चैट के ज़रिए खाते का वेरिफ़िकेशन करने के बारे में लेख पढ़ें।
वेरिफ़िकेशन पूरा होते ही, आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदल दिया जाएगा। कृपया ध्यान दें कि आपका सुरक्षा प्रकार ईमेल के रूप में बदलने के बाद निकासी की सुविधा 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।