भागीदार और डिजिटल एफ़िलिएट के रूप में, अपने भीगीदार पुरस्कार वॉलेट से पुरस्कार निकालने का तरीका यहाँ बताया गया है:
- अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- शेष राशि बॉक्स के अंदर निकासी आइकॉन चुनें। यह आपको भुगतान पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा।
- सुनिश्चित करें कि आप निकासी टैब पर हैं।
- भुगतान विधि चुनें, फिर उस भागीदार पुरस्कार वॉलेट चुनें, जिससे निकासी करनी है और निकासी की राशि दर्ज करें। जारी रखें पर क्लिक करें।
- लेन-देन का सारांश दिखाया जाएगा। आपके व्यक्तिगत क्षेत्र के सुरक्षा प्रकार द्वारा आपको भेजी गई निकासी की कार्रवाई को वैलिडेट करें, फिर कार्रवाई की पुष्टि करें।
- अंतिम स्क्रीन पर इस बात की पुष्टि होगी कि निकासी की कार्रवाई पूरी हो गई है। प्रोसेस होने के बाद, फ़ंड आपके चुने गए भुगतान के तरीके में दिखाई देंगे।
वायर ट्रांसफ़र द्वारा निकासी
डिजिटल एफिलिएट्स के लिए, भागीदार पुरस्कार की निकासी भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र (PPA) के माध्यम से वायर ट्रांसफर से की जा सकती है।
वायर ट्रांसफ़र की सुविधा चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। इस विधि की उपलब्धता की जानकारी के लिए अपना भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र देखें।
- अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र (PA) में लॉग इन करें।
- सबसे ऊपर दाएँ कोने में दी गई अपनी शेष राशि पर क्लिक करें और फिर निकासी को चुनें।
- निकासी टैब के भीतर, वायर ट्रांसफ़र चुनें।
- जिस भागीदार खाते से निकासी करनी है, उसे चुनें और निकासी की राशि दर्ज करें। जारी रखें पर क्लिक करें।
- लेन-देन का सारांश दिखाया जाएगा। आपके व्यक्तिगत क्षेत्र के सुरक्षा प्रकार द्वारा आपको भेजी गई निकासी की कार्रवाई को वैलिडेट करें, फिर कार्रवाई की पुष्टि करें।
- फ़ॉर्म भरें, जिसमें बैंक विवरण, लाभार्थी का पता, इनवॉइस नंबर और वेबसाइट शामिल करें। जारी रखें पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन से भुगतान माह चुनें और इनवॉइस अपलोड करें। अपलोड करने के बाद, जारी रखें पर क्लिक करें।
- फ़ॉर्म भरने के बाद, पुष्टि करें पर क्लिक करें।
- अंतिम स्क्रीन पर इस बात की पुष्टि होगी कि निकासी की कार्रवाई पूरी हो गई है। ट्रांसफ़र प्रोसेस होने के बाद, धनराशि आपके बैंक खाते में दिखाई देगी।
निकासी के नियम
भागीदार के रूप में, अपने भागीदार पुरस्कार वॉलेट से निकासी करते समय कुछ नियम ध्यान में रखना ज़रूरी है:
- राशि सिर्फ़ आपके व्यक्तिगत खातों में ही निकाली जा सकती है; यह वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकती है।
- Exness प्रत्यक्ष भुगतान या तृतीय पक्षों को किए गए भुगतान स्वीकार नहीं करता।
- निकासी दिन के किसी भी समय, यहाँ तक कि सप्ताहांत में भी की जा सकती है, लेकिन भुगतान प्रणाली के रखरखाव के दौरान उपलब्ध नहीं हो सकती। “तत्काल” का मतलब है कि लेन-देन कुछ सेकंड के भीतर वित्तीय विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मैन्युअल प्रोसेसिंग के बिना पूरा होता है।
- अगर भुगतान प्रणाली के कारण ऐसे विलंब होते हैं, तो निकासी को प्रोसेस करने में विलंब होने के लिए Exness उत्तरदायी नहीं है।
- Exness के पास बिना किसी सूचना के निकासी प्रोसेस करने के समय को बदलने का अधिकार सुरक्षित है।
- Exness कुछ देशों के लिए उपलब्ध भुगतान प्रणालियों पर सीमा का निर्धारण कर सकती है।
- Exness निकासी के लिए भुगतान प्रणालियों द्वारा वसूले जाने वाले कमीशन को निर्धारित नहीं करता और ऑफ़र की गई अधिकांश भुगतान प्रणालियों के लिए लेन-देन फ़ीस को कवर करता है।
- खास बैंक कार्ड को छोड़कर, आप अपने भागीदार पुरस्कार वॉलेट से किसी भी उपलब्ध भुगतान विधि से निकासी कर सकते हैं। निकासी के बारे में दिए गए हमारे लेख पर जाकर और जानें।
सामान्य सवाल
“तत्काल निकासी” का क्या अर्थ है?
“तत्काल” शब्द बताता है कि लेन-देन कुछ सेकंड के भीतर, हमारे वित्तीय विभाग के विशेषज्ञों द्वारा मैन्युअल प्रोसेसिंग के बिना पूरा होता है। इसका मतलब है कि आप किसी भी दिन के किसी भी समय निकासी प्रोसेस कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह हमारी ओर से कुछ सेकंड के भीतर प्रोसेस कर दी जाती है और सिर्फ़ बेहद ज़रूरी स्थिति में ही मैन्युअल प्रोसेसिंग होगी।
भुगतान सेवाओं की प्रकृति के कारण, हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि उपलब्ध सभी भुगतान विकल्पों से लेन-देन तत्काल पूरा हो सके। कुछ भुगतान सेवाओं के लिए सेवा प्रदाता द्वारा मैन्युअल प्रोसेसिंग की आवश्यकता हो सकती है, जिससे निकासी में देरी हो सकती है।
क्या निकासी के लिए कोई शुल्क और प्रोसेसिंग समय है?
निकासी के लिए हम कोई फ़ीस नहीं लेते हैं। हालाँकि कुछ भुगतान प्रणालियों के लिए लेन-देन फ़ीस देनी पड़ सकती है, इसलिए अपनी चुनी गई भुगतान प्रणाली के नियमों और शर्तों की पुष्टि कर लेना अच्छा रहता है। भुगतान विधियों के आधार पर निकासी की प्रोसेसिंग का समय अलग-अलग हो सकता है। प्रोसेसिंग का समय, फ़ीस और लिमिट हर भुगतान विकल्प के नीचे दिखाई जाते हैं। हमारे भुगतान विधि जानकारी सेक्शन में जाकर और जानें।
क्या निकासी के लिए कोई न्यूनतम और अधिकतम सीमा है?
भागीदार खाते से की गई निकासी पर हम अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं करते हैं। न्यूनतम और अधिकतम सीमा निकासी के लिए चुनी गई भुगतान प्रणाली के अनुसार अलग हो सकती हैं।
*सामान्य परिस्थितियों में न्यूनतम निकासी USD 1 है।