हम अलग-अलग तरह की प्रचार सामग्री और पंजीकरण टूल उपलब्ध कराते हैं, जिनका उपयोग मार्केटिंग और विज्ञापन गाइडलाइन के साथ, संभावित ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किया जा सकता है।
प्रचार सामग्री
प्रमोशनल सामग्री का एक चुनाव, जिसे संभावित भागीदारों को आकर्षित करने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है, जिसमें शीर्ष कन्वर्ज़न से लेकर नई सामग्री तक शामिल है। इन सामग्रियों को अक्सर अपडेट किया जाता है और इन्हें परिसंपत्ति के आकार, भाषा और टैग के आधार पर कैंपेन के लिए चुना जा सकता है। आप या तो फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं या कोई कोड या लिंक हासिल कर सकते हैं। प्रचार सामग्री में ये चीज़ें शामिल होती हैं:
- बैनर
- वीडियो
- लैंडिंग पेज
- GIF
- लोगो
HTML कोड को किसी भी समर्थित फ़ॉर्मेट में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि इंटरनेट फ़ोरम और व्यक्तिगत वेबसाइटें। भागीदार लिंक्स, कोड में अपने-आप इंटीग्रेट हो जाते हैं, इसलिए संभावित ग्राहक द्वारा जोड़ी गई कोई भी प्रचार सामग्री IB खाते से लिंक होती है, ताकि वह Exness ग्राहक बन जाए।
पंजीकरण टूल
आपके भागीदार कोड, लिंक, और कैंपेन यहाँ दिखाए जाते हैं। आप अपने डिजिटल कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए इन कोड और लिंक को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी वेब लिंक को Exness की वेबसाइट के किसी ऐसे खास पेज पर रीडायरेक्ट करने के लिए कस्टमाइज़ किया जा सकता है, जिससे वह भागीदार के टारगेट ऑडियंस के लिए ज़्यादा काम का हो जाता है।
-
भागीदार कोड
यह सूची आपके संबंधित भागीदार खातों से जुड़े भागीदार कोड और लिंक को प्रदर्शित करती है। -
लिंक
रेफ़र किए गए लोगों को ग्राहक के रूप में परिवर्तित करने की क्षमता बढ़ाने के लिए भागीदार कोड, वेब लिंक्स और/या मोबाइल लिंक कस्टमाइज़ करें। Exness होम पेज के लिंक वेब लिंक के रूप में उपलब्ध हैं, जिन्हें साइट पर खास पेजों को टारगेट करने के लिए सेट किया जा सकता है। कोई रेफ़रल, जो कस्टम लिंक पर क्लिक करता है और Exness के लिए साइन अप करता है, वह अपने आप IB खाते से जुड़ जाएगा। -
कैंपेन
इसके तहत, खास प्रचार गतिविधियों के लिए सक्रिय कैंपेन बनाने व देखने की सुविधा मिलती है। साथ ही, इन्हें अलग से ट्रैक भी कर सकते हैं। इस क्षेत्र में आप कैंपेन के नाम में बदलाव कर सकते हैं, कैंपेन का लिंक शेयर कर सकते हैं और अन्य कैंपेन लिंक जनरेट कर सकते हैं। एक बार बना लेने के बाद, आप उन्हें सक्रिय टैब में ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन संबंधी दिशा-निर्देश
विज्ञापन दिशा-निर्देश Exness भागीदार के रूप में नियमों के मुताबिक और असरदार प्रमोशन बनाने के लिए स्पष्ट नियम बताते हैं। ये दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट(वेबसाइटों) पर उपलब्ध हैं। साथ ही, Exness द्वारा दी गई अन्य उपयुक्त डील, दिशा-निर्देश या निर्देश भी पाए जा सकते हैं। अगर Exness को लगता है कि समझौते/समझौतों में इन दिशा-निर्देशों या किसी अन्य निर्देश का पालन नहीं किया गया है, तो वह कार्रवाई कर सकता है।