Exness ऐप कैंपेन ट्रैकिंग के लिए अपने मोबाइल मेज़रमेंट प्लेटफ़ॉर्म (MMP) को AppsFlyer से Singular में स्थानांतरित कर रहा है। अपना खाता माइग्रेट करने और बिना किसी देरी के नए ट्रैकिंग लिंक पाने के लिए, इस गाइड में दिए गए तरीकों को अपनाएँ।
क्या यह मुझ पर लागू होता है?
- अगर आप MMP के ज़रिए Exness पर ट्रैफ़िक भेजते हैं, तो: आपको Singular पर माइग्रेट करना होगा। नए ट्रैकिंग लिंक पाने के लिए इस गाइड में दिए गए चरणों का पालन करें।
- अगर आप व्यक्तिगत क्षेत्र के लिंक का इस्तेमाल करते हैं, तो: कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है। आपके मौजूदा सेटअप पर कोई बदलाव नहीं होगा।
चरण 1: Singular खाता बनाएँ
यहाँ Singular में सीधे खाते के लिए आवेदन करें: https://requests.singular.net/partnership_application
वह भागीदार प्रकार चुनें, जो आपके मॉडल के अनुकूल हो:
- मीडिया सोर्स: अगर आप डायरेक्ट ट्रैफ़िक सोर्स हैं, तो सभी प्रासंगिक विकल्प चुनें।
- एजेंसी: अगर आप कई सोर्स या भागीदार के लिए ट्रैफ़िक मैनेज करते हैं, तो इसे चुनें।
नोट: अगर आपको एक एंटिटी के तहत कई मीडिया सोर्स कनेक्ट करने हैं, तो एजेंसी चुनें और एप्लिकेशन के दौरान एजेंसी-लेवल एक्सेस के लिए अनुरोध करें।
चरण 2: अपने माइग्रेशन का विवरण सबमिट करें
जब आपका Singular खाता बन जाए, तो अपने भागीदार रिलेशनशिप मैनेजर या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें। आपका सेटअप पूरा करने के लिए हमें नीचे दिये गये ये विवरण चाहिए:
- एंटिटी का नाम: आपकी Singular एंटिटी का सटीक नाम। (एजेंसी खातों के लिए, इसके तहत सभी मीडिया सोर्स की लिस्ट बनाएं।)
-
ट्रैफ़िक सोर्स का विवरण: स्पष्ट और विशिष्ट हो। हम अस्पष्ट विवरणों को मंज़ूरी नहीं दे सकते।
कृपया विवरण में ये चीज़ें शामिल करें:
- मीडिया सोर्स के नाम और उनकी वेबसाइटें।
- सिर्फ़ एजेंसी खातों के लिए: मीडिया सोर्स के मालिकाना हक का प्रमाण (उदाहरण के लिए, सक्रिय खाते के डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट)
- ट्रैफ़िक के प्रकार (जैसे, प्रोग्रामैटिक, इन-ऐप, CTV)।
- अपेक्षित मात्रा और आपकी टार्गेटिंग रणनीति।
- मीडिया सोर्स के नाम और उनकी वेबसाइटें।
स्पष्ट जानकारी क्यों मायने रखती है: हमारे लिए यह ठीक से समझना ज़रूरी है कि आप ग्राहकों को कैसे आकर्षित करते हैं। अधूरी जानकारी के कारण आपका अनुरोध अस्वीकार किया जा सकता है या स्पष्टीकरण के लिए वापस भेजा जा सकता है, जिससे आपका माइग्रेशन देर से होगा।
एक अच्छे सबमिशन का उदाहरण:
|
एंटिटी का नाम: Agency Moburst
ट्रैफ़िक सोर्स का विवरण:
मीडिया सोर्स के मालिकाना हक का प्रमाण: Moloco और Unity Ads के सक्रिय डैशबोर्ड के स्क्रीनशॉट अटैच हैं निष्कर्ष: इस सबमिशन में पूरी जानकारी दी गई है। एजेंसी खातों के लिए, हर मीडिया सोर्स के हेतु हमेशा मालिकाना हक का प्रमाण शामिल करें। |
चरण 3: अपने ट्रैकिंग लिंक पाएँ
आपकी जानकारी मिलते ही, हमारी टीम पूरा तकनीकी सेटअप सँभालती है—जिसमें पोस्टबैक और एट्रिब्यूशन नियम शामिल हैं।
हम आपके नए ट्रैकिंग लिंक सीधे आपको भेज देंगे। आपको आगे कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है।