ट्रैफ़िक क्वालिटी इंडेक्स एक डिजिटल एफ़िलिएट के रूप में आपके ग्राहकों के ट्रैफ़िक की गुणवत्ता और असर के बारे में विस्तार से बताता है, ताकि ज़्यादा-मूल्य वाले फ़र्स्ट टाइम डिपॉज़िट (FTD) हासिल करने में आपको मदद मिल सके और इसमें देश-वार ट्रैफ़िक के लिए व्यावहारिक सिफारिशें भी शामिल हैं। यह प्रति कार्रवाई लागत (CPA) प्रोग्राम के तहत डिजिटल एफ़िलिएट्स पर लागू होता है।
अपने ट्रैफ़िक क्वालिटी इंडेक्स (TQI) को एक्टिव करने के लिए, आपको कम से कम 10 FTD की ज़रूरत होगी। आप अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र के डैशबोर्ड से अपने TQI को एक्सेस कर सकते हैं।
ट्रैफ़िक स्थिति
- बेहद कम: इसका मतलब है कि ROI अपेक्षित स्तर से बहुत नीचे है या ट्रैफ़िक में धोखाधड़ी की गतिविधि बहुत ज़्यादा है। आपके भुगतान में देर हो सकती हैं।
- कम: इसका मतलब है कि ROI हमारे अपेक्षित स्तर से थोड़ा नीचे है या ट्रैफ़िक में मध्यम स्तर की धोखाधड़ी गतिविधि है। आपको भुगतान में देरी का अनुभव हो सकता है, क्योंकि ग्राहकों की पुष्टि के लिए अतिरिक्त समय ज़रूरी है।
- औसत: समय पर भुगतान और धोखाधड़ी की सामान्य स्तर वाली गतिविधि के साथ ट्रैफ़िक में ROI का औसत सामान्य है।
- उच्च: ट्रैफ़िक ROI औसत से ऊपर है और इसमें धोखाधड़ी की गतिविधि कम है।
ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र के डैशबोर्ड पर मौजूद ट्रैफ़िक इनसाइट्स टैब पर जाएँ या ट्रैफ़िक इनसाइट्स कार्ड पर दिए गए डिस्कवर पर क्लिक करें, जहाँ आपको देश के हिसाब से ट्रैफ़िक विश्लेषण का विवरण मिलेगा।
यहाँ से आप हर देश के ROI, धोखाधड़ी स्कोर, कन्वर्ज़न दर, और ट्रैफ़िक को बेहतर बनाने के सुझाव देख सकते हैं।
किसी देश पर क्लिक करके आप सामान्य ट्रैफ़िक जानकारी, वेब पंजीकरण धोखाधड़ी, iOS पंजीकरण धोखाधड़ी और Android पंजीकरण धोखाधड़ी जैसे मानों का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।
कम ROI, उच्च धोखाधड़ी चेतावनी या ट्रैफ़िक में वृद्धि के अवसर सहित TQI से संबंधित सूचनाएँ आपके ईमेल पर भेजी जाएँगी और आपके भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र में दिखाई देंगी। आप ये सूचनाएँ अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र के हेडर में मौजूद घंटी आइकन पर क्लिक करके देख सकते हैं।