आपका भागीदार लिंक एक यूनिक URL है, जिसे आप रेफ़र किए गए संभावित ग्राहकों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उनकी ट्रेडिंग गतिविधि आपके भागीदारी खाते से जोड़ दी जाए। आप अपने पार्टनर लिंक को अपने सोशल मीडिया नेटवर्क, वेबसाइट, ब्लॉग या सीधे संभावित ग्राहकों के साथ साझा कर सकते हैं।
आपका भागीदार लिंक आपके डैशबोर्ड पर या आपके PPA में प्रोमो टैब के तहत पींजीकरण टूल सेक्शन में पाया जा सकता है।
वन-लिंक भागीदार लिंक
Exness में, भागीदार लिंक को वन-लिंक पैटर्न के साथ सुव्यवस्थित किया गया है। ये लिंक अपने आप रेफ़र किए गए ग्राहकों को, लिंक जिस क्षेत्र से एक्सेस किया गया है, उसके अनुसार संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देते हैं। आपके रेफ़र किए गए ग्राहक के देश के आधार पर, आपको अपने भागीदार या प्रोमो लिंक डोमेन कस्टमाइज़ करने की ज़रूरत नहीं है — वन-लिंक सिस्टम यह अपने-आप करता है, जिससे आपको कई लिंक सँभालने की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपने पंजीकरण टूल में वन-लिंक डेटा को ट्रैक कर सकते हैं।
रेफ़र किए गए ग्राहकों के लिए भागीदार लिंक कैसे काम करता है?
जब कोई रेफ़रल आपके भागीदार लिंक के माध्यम से Exness में पंजीकरण करता है, तो वह आपकी भागीदारी के तहत Exness का ग्राहक बन जाता है। उनकी ट्रेडिंग गतिविधि अपने-आप आपके खाते से जुड़ जाती है और जैसे ही वे अपनी पहला ट्रेड पूरा करते हैं, आपको कमीशन मिलता है।
अपने भागीदार कोड और लिंक कस्टमाइज़ करने के बारे में और जानें।