एक भागीदार के रूप में, आप अपने भागीदार कोड और लिंक को अलग-अलग उद्देश्यों के लिए कस्टमाइज़ कर सकते हैं। हमारा सुझाव है कि उनकी फ़ंक्शनैलिटी को समझने के लिए भागीदार लिंक और भागीदार कोड के बारे में पढ़ें। आप निम्नलिखित कार्यों के लिए अपने कोड्स और लिंक्स को कस्टमाइज़ करने के लिए इस विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- सीधे किसी विशेष लैंडिंग पेज पर जाने के लिए
- किसी खास भाषा में प्रदर्शित करने के लिए
- किसी मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म को लिंक करने के लिए
- किसी खास तरह के खाते को पंजीकृत करने के लिए
आपका भागीदार कोड और लिंक
आपका भागीदार लिंक ऐसा दिखाई देता है:
सुझाव: /a/ के बाद दिया गया सिंबल आपका भागीदार कोड है।
आपका भागीदार कोड ऐसा दिखाई देता है:
ध्यान दें: CPA प्रतिभागियों को भागीदार लिंक ऐसा दिखता है https://track.exness.com/a/c_<partner_code> और उसी प्रकार काम भी करता है।
भागीदार कोड्स और लिंक्स एक्सेस करना
- अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- प्रोमो पर जाएँ और पंजीकरण टूल चुनें।
-
लिंक टैब के तहत ये काम करें:
- भागीदार कोड जनरेट करने के लिए अपना डोमेन और भागीदार कोड चुनें।
- वेब पेज लिंक्स के लिए, लक्ष्य पेज और भाषा चुनें, जो वेब लिंक के तहत मौजूद है।
- मोबाइल लिंक के लिए, मोबाइल लिंक के तहत, सबसे पहले सभी फिर Android या iOS में से किसी एक को चुनें।
- कोड, वेब लिंक या मोबाइल लिंक कॉपी करने के लिए, कॉपी करें पर क्लिक करें।
ध्यान दें:
- वेब लिंक हर उस देश में काम करता है, जिस देश में Exness अपनी सेवाएँ देता है। वहीं हो सकता है कि मोबाइल लिंक विशेष रूप से चीन में काम न करे, खासकर तब, जब Exness Trade ऐप चीन में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध न हो।
- किसी निश्चित खाता प्रकार के लिए पंजीकरण पेज लिंक करते समय और अगर खाता प्रकार आपके रेफ़र किए गए ग्राहक के इलाके के लिए प्रतिबंधित है, तो इसके बजाय एक मानक MT5 खाता बनाया जाएगा।
भागीदार कोड की कार्यक्षमता
रेफ़र किए गए संभावित ग्राहक पंजीकरण के दौरान भागीदार कोड का भी उपयोग कर सकते हैं। एक भागीदार के रूप में, आपके पास रेफ़र किया गया कम से कम एक ग्राहक आपकी भागीदारी के तहत पंजीकृत होना चाहिए, तभी भविष्य में रेफ़र किए गए ग्राहक भागीदार कोड का उपयोग कर सकेंगे।
भागीदार कोड्स कस्टमाइज़ करना
सिर्फ़ ब्रिलियंट IB स्टेटस वाले भागीदारों के पास 20 कस्टम पार्टनर कोड बनाने की फ़ंक्शनैलिटी होती है। इसे ऐसे करें:
- अपने भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र में, प्रोमो पर जाएँ और पंजीकरण टूल चुनें।
- भागीदार कोड के तहत, कस्टम कोड बनाएँ पर क्लिक करें।
- खास कोड दर्ज करें और 'जोड़ें' पर क्लिक करें।
- एक बार जोड़ लेने के बाद, भागीदार कोड और भागीदार लिंक को कॉपी करने के लिए कॉपी करने के आइकन पर क्लिक करें।
- अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार भागीदार कोड कॉन्फ़िगर करने के लिए 3-बिंदु वाले आइकन पर क्लिक करें।