15 वर्षों में Exness 700,000 से ज़्यादा सक्रिय उपयोगकर्ताओं तक पहुँच गई है और 64,000 भागीदारों को सेवाएँ दे रही है (और गिनती जारी है)। अक्टूबर 2023 तक 4.8 ट्रिलियन अमेरिकी डालर से ज़्यादा की आश्चर्यजनक मासिक ट्रेडिंग मात्रा के साथ, हम आज दुनिया के सबसे बड़े रिटेल ब्रोकर हैं।
आइए अपनी रीब्रांडिंग के बारे में कुछ सबसे बड़े सवालों के जवाब दें:
- Exness रीब्रांडिंग क्यों की जा रही है?
हालाँकि हमारा पुराना लोगो हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है, लेकिन हमने अपनी साधारण शुरुआत से कहीं आगे बढ़कर विश्व स्तर पर अपनी सेवाओं में और भी वृद्धि और सुधार किया है। हम विकसित हो गए हैं और यह बात हमें (और आपको) हमारे ब्रांड से दिखनी चाहिए। हम बेहतर बनने में विश्वास करते हैं: “अगर कोई चीज़ अस्तित्व में नहीं है, तो हम उसका अविष्कार करते हैं। और अगर अस्तित्व में है, तो हम उसे बेहतर बनाते हैं।”
- अब रीब्रांडिंग क्यों की जा रही है?
15 वर्षों की असाधारण सेवा एक मील का पत्थर है जिस पर हमें गर्व है, इसलिए हम आपके साथ जश्न मनाकर अपने ब्रांड के अगले स्तर का स्वागत करना चाहते हैं।
- क्या रीब्रांडिंग से Exness की विचारधारा बदल जाती है?
नहीं, Exness की रीब्रांडिंग से हमारी मूल विचारधारा नहीं बदलती। बल्कि, यह हमारी विचारधारा ही है जिसने हमें रीब्रांडिंग करने, खुद को बदलने, विकसित होने और बेहतर बनाने और अपनी ताकत दर्शाने का प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। हम कैसे व्यवसाय करते हैं और अपने मूल्यों को कैसे व्यक्त करते हैं, इसके केंद्र में हमारी विचारधारा है। यह हमारे संगठन का चरित्र है, जो हमारे दृष्टिकोण को प्रेरित और निर्देशित करता है।
- क्या मुझे अपनी Exness विज़ुअल संपत्तियों को अपडेट करना होगा?
हाँ, हमारा अनुरोध है कि सभी भागीदार रीब्रांड लॉन्च होने के बाद जितनी जल्दी हो सके (जो 29 जनवरी, 2024 के सप्ताह के लिए निर्धारित है) या 29 फ़रवरी, 2024 तक नई ब्रांडिंग आवश्यकताओं पर स्विच कर लें।
22 जनवरी, 2024 तक हमारी सभी भागीदारों के व्यक्तिगत क्षेत्र में अपडेट की गई प्रचार सामग्री के साथ नए ब्रांड दिशा-निर्देश अपलोड करने की योजना है।
लॉग इन करके और मेन्यू से प्रचार और फिर प्रचार सामग्री चुनकर इन्हें ऐक्सेस किया जा सकता है।
- नवीनतम ब्रांड दिशानिर्देश & लोगो को कहाँ खोजें?
नए ब्रांड दिशा-निर्देशों और लोगो को सीधे अपने भागीदारों के व्यक्तिगत क्षेत्र से ऐक्सेस किया जा सकता है। नोटिफ़िकेशन्स प्रत्येक अपडेट के साथ आपके व्यक्तिगत क्षेत्र में भेजे जाएँगे।
- Exness रीब्रांडिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए किससे संपर्क किया जा सकता है?
हमारी रीब्रांडिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए अपने Exness संपर्क तक पहुँचें।
- अगर भागीदार या एफ़िलिएट्स उचित समय सीमा में संपत्तियों को रीब्रांड में अपडेट नहीं करते, तो क्या होगा?
ब्रांड दिशा-निर्देशों के साथ अनुपालन हमारे मौजूदा भागीदार अनुबंध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम समझते हैं कि सभी भागीदारों के पास रीब्रांडिंग पूरी करने के तेज़ और पूर्ण संसाधन नहीं हो सकते, इसलिए इस समय दिशा-निर्देशों के सूक्ष्म उल्लंघनों के लिए कोई दंड नहीं लगाया जाएगा। हालाँकि बड़े उल्लंघनों के मामले में, (जैसे कि हमारे पुराने लोगो का इस्तेमाल करके बड़े स्तर के प्रमोशन और गैर-अनुपालक रंगों का इस्तेमाल करना) हमें अनुबंध के उल्लंघन सहित, गंभीर कार्रवाई करनी होगी।
हमारे नए ब्रांड दिशा-निर्देशों और लोगो में सहज और त्वरित परिवर्तन, हमारे ग्राहकों और भागीदारों के सर्वोत्तम हित में है। हमारे डेटा के अनुसार, भागीदारों और एफ़िलिएट्स द्वारा नए लोगो को धीरे-धीरे अपनाए जाने के कारण रूपांतरण दर कम होने का जोखिम है: ग्राहक और हितधारक भागीदार और आधिकारिक Exness चैनल्स पर अलग-अलग लोगो डिज़ाइन से भ्रमित हो सकते हैं, जिससे अनावश्यक संदेह पैदा हो सकता है और ब्रांड को नुकसान पहुँच सकता है। इसके अलावा, हमारी टीम लगातार ऑनलाइन अनुचित Exness ब्रांड के इस्तेमाल पर नज़र रखती है और पुरानी ब्रांडेड संपत्तियों को संदेह की नज़र से देखा जा सकता है, जिससे टाली जा सकने वाली समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।
इन परिवर्तनों को यथाशीघ्र लागू करना सभी के हित में है।
- क्या Exness रीब्रांडिंग के माध्यम से अपनी व्यापारिक शर्तों को बदलने जा रही है?
रीब्रांडिंग के कारण कोई बदलाव नहीं होगा। हालाँकि, हमारी सेवाओं और उत्पादों में लगातार सुधार हो रहा है, इसलिए हमने 2023 में कई इंस्ट्रूमेंट्स के लिए अपने निष्पादन और व्यापारिक शर्तों में पहले ही सुधार कर लिया है। हमें हर महीने कुछ बेहतर करने के लिए नए ब्रांड की ज़रूरत नहीं है।
- क्या हम अभी भी मौजूदा Exness व्यक्तिगत क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, सभी व्यक्तिगत क्षेत्रों को नए ब्रांड की जानकारी और दिशा-निर्देशों के साथ अपडेट किया जाएगा, जिसमें अपडेट किया गया लोगो और आपके लिए ज़रूरी अन्य सभी संपत्तियाँ भी शामिल हैं। आपको कुछ भी बदलने या कुछ नया पंजीकृत करने की आवश्यकता नहीं है। बस कुछ नई संपत्तियों और अपडेट की गई जानकारी के साथ, ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म्स की ऐक्सेस समान ही रहेगी।
- मैं अपनी वेबसाइट या मार्केटिंग सामग्री के लिए कस्टम आकार के वैक्टर का अनुरोध कैसे करूँ?
इनके लिए प्रक्रिया वही रहती है:
- एफ़िलिएट्स के लिए, अपने एफ़िलिएट प्रबन्धक से संपर्क करें या affiliates@exness.com पर अनुरोध और डिज़ाइनर के लिए एक टास्क भेजें, जिसे प्रासंगिक एफ़िलिएट टीम द्वारा सेट किया जाएगा।
- भागीदारों के लिए, अपने KAM प्रबन्धक से संपर्क करें और सामान्य प्रक्रिया के ज़रिए एक अनुरोध भेजें।
ध्यान रहे, रीब्रांड लॉन्च होने के बाद आपकी खुद की सामग्री बनाने में मदद के लिए भागीदार व्यक्तिगत क्षेत्र प्रोमो सामग्री (जिसमें लोगो, बैनर्स, वीडियो और लैंडिंग पेज शामिल हैं) को अपडेट करेगा।